असाधारण कामयाबी की आसान राह | Success Life Mantra | Happy Life
यदि आप दो खरगोशों का पीछा करेंगे।
तो आपके हाथ में एक भी खरगोश नहीं आएगा।। – रूसी कहावत
किसी डाक टिकिट की तरह बनें, एक चीज़ से तब तक चिपके रहें, जब तक कि उसे पा न लिया जाए।।
एक बात, बस एक बात… एक बात सोच लो और उस पर टिके रहो।
उसके अलावा कुछ भी और करना, यानी बेकार…
जब-जब मेरा ध्यान एक चीज़ पर रहा, मुझे बेहद सफलता मिली।
और जब-जब सफलता का पारा गिरा, उस समय मेरा ध्यान एक साथ कई चीज़ों पर था।।
असाधारण परिणाम सीधे तौर पर इस बात से निर्धारित होते हैं।
कि आप अपनी एकाग्रता को कितना सूक्ष्म कर पाते हैं।।
हरेक बड़ा परिवर्तन डोमिनो के गिरने की तरह ही शुरू होता है। - बी.जे.थॉर्नटन
प्रधान डोमिनो को खोजते हैं और इसके गिरने तक इसे ज़ोर-ज़ोर से पीटते रहते हैं।
ज़्यादा समय ही सफलता की कुंजी है। सफलता क्रमबद्ध रूप से हासिल की जाती है। एक बार में एक चीज़ पर काम करना सफलता की ओर ले जाता है।
इस दुनिया में वे लोग ही शिखर पर पहुँचते हैं, जो अपने जीवन में एक बार में एक ही चीज़ पर ध्यान केन्द्रित करते हैं। - ओग मैंडिनो
“हमारी वह सबसे महत्त्वपूर्ण एक चीज़ कौन सी है?”
केवल एक चीज़ ही सबसे महत्त्वपूर्ण हो सकती है। बहुत सी चीज़ें महत्त्वपूर्ण हो सकती हैं, मगर एक समय में एक ही चीज़ सबसे अधिक महत्त्व की हो सकती है। - रोज़ गार्बर
कोई भी व्यक्ति स्वयं से नहीं बनता। उसके पीछे एक व्यक्ति होता है।
कोई भी अकेले सफल नहीं होता। कोई भी नहीं हो सकता।
आपको एक बार में एक ही चीज़ पर ध्यान लगाना चाहिए। एक चीज़ को तय करके उसी के अनुरूप चलें। - जनरल जॉर्ज एस. पैटन
सफलता उद्देश्य की स्पष्टता की माँग करती है। - विन्स लोम्बार्डी
सफल व्यक्तियों के जीवन में यही एक चीज़ बार-बार दिखाई देती है, क्योंकि सफलता के पीछे का मौलिक सत्य यही है।
एक चीज़ के साथ जीना शुरू करें।
सफलता के हृदय में एक चीज़ निवास करती है और वही असाधारण परिणाम अर्जित करने का प्रस्थान बिंदु होती है।
आपको जो कुछ मालूम नहीं होता है, उसकी वजह से आप मुश्किल में नहीं फँसते, बल्कि जो आपको लगता है कि आपको मालूम है, मगर वह वास्तव में आप नहीं जानते, आपको मुश्किल में वही डालता है। - मार्क ट्वेन
किसी एक चीज़ को तय कर पाना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि दुर्भाग्य से हम कई अन्य चीज़ों के जाल में उलझ जाते है।
===================================